फ़रवरी 10, 2025 12:00 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में लगाई पवित्र डुबकी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह प्रयागराज के महाकुंभ पहुंचीं। उन्होंने संगम में स्नान किया। राष्ट्रपति प्रयागराज में अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर भी जाएंगी। वह डिजिटल महाकुंभ अनुभव केन्‍द्र में आधुनिक तकनीक के जरिए महाकुंभ के बारे में गहन जानकारी प्राप्‍त करेंगी।

 

उनके साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं। महाकुंभ में अब तक 43 करोड़ से अधिक श्रद्धालु और तीर्थयात्री त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा चुके हैं।