फ़रवरी 9, 2025 5:17 अपराह्न

printer

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल प्रयागराज में महाकुंभ जाएंगी। वे गंगा, यमुना और सरस्‍वती के त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाएंगी

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल प्रयागराज में महाकुंभ जाएंगी। वे गंगा, यमुना और सरस्‍वती के त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाएंगी। राष्‍ट्रपति अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर के भी दर्शन करेंगी। वे डिजिटल महाकुंभ केंद्र में आधुनिक तकनीक के माध्‍यम से महाकुंभ की गहनता के बारे में जानकारी लेंगी। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।