संसद का बजट सत्र कल से शुरू हो रहा है। इससे पहले आज सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। संसद भवन परिसर में आयोजित इस बैठक के दौरान सरकार ने सत्र के सुचारू संचालन के लिए सभी राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील की। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बजट सत्र के पहले दिन कल संसद के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। श्री रिजिजू ने कहा कि शनिवार को केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा। उन्होनें बताया कि सत्र के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा होने के साथ ही बजट पर भी चर्चा होगी, जो 13 फरवरी तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि संसद में पहले से ही 16 विधेयक और 19 कार्य सूचीबद्ध हैं।
Site Admin | जनवरी 30, 2025 7:38 अपराह्न
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बजट सत्र के पहले दिन कल संसद के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगी