राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वर्ष 2025 के लिए 139 पद्म पुरस्कार प्रदान करने को स्वीकृति दे दी है। इस सूची में सात पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। झारखंड के प्रसिद्ध नागपुरी गायक महावीर नायक को भी पद्मश्री सम्मान देने की घोषणा की गयी है। यह सम्मान मिलने पर लोक कलाकार महावीर नायक ने खुशी जाहिर की है। श्री नायक ने इस सम्मान के लिए केन्द्र सरकार का आभार जताया है।
Site Admin | जनवरी 26, 2025 7:48 अपराह्न
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रसिद्ध नागपुरी गायक महावीर नायक को भी पद्मश्री सम्मान देने की घोषणा की
