मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 10, 2025 8:52 पूर्वाह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज भुबनेश्वर 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में भाग लेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज भुबनेश्वर 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में भाग लेंगी। इस अवसर पर वे लगभग 75 देशों से बड़ी संख्या में आए प्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगी। बुधवार से शुरू हुए इस तीन दिवसीय सम्मेलन का आज आखिरी दिन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन किया।

 

राष्ट्रपति मुर्मु विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए प्रवासी भारतीय सम्मान भी प्रदान करेंगी। यह पुरस्कार किसी अनिवासी भारतीय, भारतीय मूल के व्यक्ति अथवा एन.आर.आई. या पी.आई.ओ द्वारा स्थापित किसी संगठन या संस्था को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।