राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति ने कहा कि मानवता की भलाई के लिए गुरु गोविंद सिंह की निस्वार्थ भक्ति नागरिकों को प्रेरित करती रहती है। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने हमेशा समानता और न्याय की वकालत की। राष्ट्रपति मुर्मु ने कामना की कि गुरु गोविंद सिंह की शाश्वत शिक्षाएं देश को धार्मिकता, शांति और सद्भाव के मार्ग पर ले जाएं।
Site Admin | जनवरी 6, 2025 11:03 पूर्वाह्न
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं
