जनवरी 2, 2025 7:39 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल कर्नाटक के बेंगलुरु में नीमहंस के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि होंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल कर्नाटक के बेंगलुरु में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान संस्थान-नीमहंस के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि होंगी। इस अवसर पर राष्ट्रपति एक नए मनोचिकित्सा ब्लॉक, केंद्रीय प्रयोगशाला परिसर और छात्रावास भवन का उद्घाटन भी करेंगी। वे 3टी एम आर आई स्कैनर और डी एस ए मशीन राष्‍ट्र को समर्पित करेंगी। उसके बाद राष्ट्रपति बेलगावी में एक अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल का भी उद्घाटन करेंगी। इस अवसर पर राज्यपाल थावरचंद गहलोत, केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा और प्रह्लाद जोशी और अन्य गणमान्य उपस्थित रहेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला