मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 26, 2024 3:25 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्ली में बिहार के दो बच्चों को असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्ली में बिहार के दो बच्चों को असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान करेंगी। श्रीमती मुर्मु नालंदा जिले के हरनौत की गोल्डी कुमारी को और शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय के सौरभ कुमार को बाल पुरस्कार प्रदान करेंगी।

 

गोल्डी कुमारी ने थाईलैंड में हुए विश्व एबिलिटी पारा यूथ गेम्स में स्वर्ण समेत तीन पदक अपने नाम किया था। वहीं, सौरभ कुमार ने अपनी जान की बाजी लगाकर तीन बच्चों को डूबने से बचाया था।