सितम्बर 20, 2023 12:46 अपराह्न | राष्ट्रपति-नुआखाई उत्सव

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को नुआखाई त्योहार की बधाई दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नुआखाई त्योहार पर देशवासियों को बधाई दी और उनकी समृद्धि की कामना की। नुआखाई ओडिशा के पश्चिमी जिलों में मनाया जाने वाला एक कृषि त्योहार है जहां खेत की पहली उपज देवी को अर्पित की जाती है और लोग बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हैं। यह त्योहार ज्यादातर संबलपुर, बारगढ़, झारसुगुड़ा, बोलांगीर, कालाहांडी, नुआपाड़ा, नबरंगपुर, देवगढ़ और सुंदरगढ़ में मनाया जाता है।