राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु हैदराबाद के दो दिवसीय दौरे पर आज बेगमपेट हवाई अड्डे पहुंचीं। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति का स्वागत किया। राष्ट्रपति आज शाम कोटि दीपोत्सव में शामिल होंगी। पिछले 12 वर्षों से कार्तिक माह में हर वर्ष आध्यात्मिक टीवी चैनल द्वारा कोटि दीपोत्सव मनाया जाता रहा है। राष्ट्रपति कल सुबह अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव लोक मंथन के चौथे संस्करण का शुभारंभ करेंगी।
Site Admin | नवम्बर 21, 2024 7:57 अपराह्न
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु हैदराबाद के दो दिवसीय दौरे पर आज बेगमपेट हवाई अड्डे पहुंचीं
