मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 7, 2024 9:22 पूर्वाह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लोगों को छठ पर्व के अवसर पर शुभकामनाएं दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लोगों को छठ पर्व के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने एक संदेश में कहा कि छठ पर्व देश के प्राचीन त्योहारों में से एक है और इसमें सूर्य की आराधना की जाती है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि यह त्योहार प्रकृति के दिये हुए अनूठे उपहार नदियों और तालाबों का सम्मान करता है और कठिन उपवास के माध्यम से मन और आत्मा को भी शुद्ध करता है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार लोगों को पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रेरित करता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कामना की कि यह त्योहार लोगों के जीवन में खुशियां लाएगा और इससे प्रकृति के प्रति श्रद्धा बढ़ेगी।