राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दोपहर बाद छत्तीसगढ़ के रायपुर में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान-एनआईटी के दीक्षांत समारोह में भी शामिल हुईं। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति ने इंजीनियरिंग की विभिन्न शाखाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले ग्यारह विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए।
इस अवसर पर एक हजार चार सौ से अधिक विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई।