अक्टूबर 24, 2024 7:04 अपराह्न | President

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से छत्तीसगढ़ के दो दिन के दौरे पर रहेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से छत्तीसगढ़ के दो दिन के दौरे पर रहेंगी। वे कल एम्स, रायपुर के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति एनआईटी, रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।

    राष्ट्रपति शनिवार को आईआईटी, भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में भी भाग लेंगी। वे रायपुर में दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंस और आयुष यूनिवर्सिटी ऑफ़ छत्तीसगढ़ के तीसरे दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।