राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में पांचवें राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2023 प्रदान किये। यह पुरस्कार नौ श्रेणियों में 38 विजेताओं को दिए गये। इनमें सर्वश्रेष्ठ राज्य, जिला, ग्राम पंचायत, शहरी स्था्नीय निकाय, सर्वश्रेष्ठ जल उपयोगकर्ता संघ और सर्वश्रेष्ठ नागरिक समुदाय शामिल हैं।
सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार ओडिशा को, द्वितीय पुरस्कार उत्तर प्रदेश को और तृतीय पुरस्कार संयुक्त रूप से गुजरात और पुद्दुचेरी को दिया गया।
5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार में इंदौर जिले को पश्चिमी क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ जिला श्रेणी में प्रथम स्थान मिला है। आज इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह और नगर निगम कमिश्नर शिवम वर्मा ने यह पुरस्कार ग्रहण किया