अक्टूबर 14, 2024 12:59 अपराह्न

printer

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अल्‍जीरिया-भारत आर्थिक मंच को करेंगी संबोधित 

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज अल्‍जीरिया के प्रमुख नेताओं के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें करेंगी और अल्‍जीरिया-भारत आर्थिक मंच को संबोधित करेंगी। राष्‍ट्रपति अल्‍जीरिया, मॉरटिनिया और मलावी की यात्रा के पहले चरण में अलजीरिया की राजधानी अलजीयर्स में हैं। यह यात्रा अफ्रीकी देशों के साथ भारत के संबंधों को अधिक मजबूत करने पर केन्द्रित है।

यात्रा के दूसरे चरण में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 16 अक्‍तूबर को मॉरटिनिया जाएंगी और आखिरी चरण में राष्‍ट्रपति 17 से 19 अक्‍तूबर तक मालावी के दौरे पर रहेंगी।