अक्टूबर 14, 2024 8:56 पूर्वाह्न

printer

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अल्‍जीयर्स में भारतीय समुदाय को संबोधित किया, आज अल्‍जीरिया के नेताओं के साथ बैठकें करेंगी

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अलजीरिया, मॉरिटियाना और मलावी की एक सप्‍ताह की यात्रा के पहले चरण में कल शाम अलजीरिया की राजधानी अलजीयर्स पहुंची। आज वे अलजीरिया के राष्ट्रपति से मिलेंगी और शिष्टमंडल स्तर की अन्य द्विपक्षीय बैठक करेंगी। इसका उद्देश्‍य दोनों देशों के संबंधों को अधिक मजबूती और विस्‍तार देना है।

 

यात्रा के दूसरे चरण में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 16 अक्‍तूबर को मॉरिटानिया जाएंगी और अंतिम चरण में 17 से 19 अक्‍तूबर तक मलावी में होंगी। मॉरटिनिया और मलावी के नेताओें के साथ द्विपक्षीय वार्ता के अलावा वे व्‍यापार और उद्योग जगत प्रमुखों से भी मिलेंगी। भारतवंशियों से भी उनके मिलने का कार्यक्रम है। राष्‍ट्रपति की तीन देशों की यात्रा से अफ्रीकी देशों के साथ भारत के संबंध और मजबूत होंगे।  

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला