मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 11, 2024 8:00 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के छत्तीसगढ़ प्रवास के मद्देनजर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के पच्चीस और छब्बीस अक्टूबर दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के मद्देनजर आज राजभवन में राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार ने बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान सभी तैयारियां निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार की जाएं।

 

अपने प्रवास के दौरान राष्ट्रपति एम्स रायपुर, एन. आई. टी. रायपुर, आई. आई. टी. भिलाई और पं. दीनदयाल स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान आयुष विश्विद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। राज्यपाल के सचिव  ने सभी शैक्षणिक संस्थानों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

 

इसके अलावा रायपुर और दुर्ग जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, राज्य प्रोटोकॉल के अधिकारियों को भी सभी तैयारियां निर्धारित समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।