मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 2, 2024 7:49 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से राजस्थान के दो दिन दौरे पर रहेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से राजस्थान के दो दिन दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे उदयपुर में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के 32वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। राष्ट्रपति शुक्रवार को माउंट आबू में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा आयोजित वैश्विक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगी। वह राजस्थान सरकार की ओर से आयोजित आदि गौरव सम्मान समारोह में भी भाग लेंगी।