मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 2, 2024 12:31 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जनता से सत्य, अहिंसा, प्रेम और पवित्रता के मूल्यों को अपनाने और महात्मा गांधी के सपनों के भारत के विचार को अंगीकार करने के लिए संकल्पित होने का आह्वान किया है। श्रीमती मुर्मु ने महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोगों से कहा कि वे देश और समाज के विकास को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहें।

 

उन्होंने कहा कि सत्य और अहिंसा के प्रबल समर्थक, बापू का जीवन संपूर्ण मानवता के लिए एक अनूठा संदेश है। राष्‍ट्रपति ने कहा कि महात्मा गांधी ने लोगों को शांति और सहयोग के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्‍होंने कहा कि महात्‍मा ने अस्पृश्यता, निरक्षरता, अस्वच्छता और अन्य सामाजिक कुरीतियों को समाप्‍त करने के लिए अभियान चलाये और निरंतर महिला सशक्तीकरण का समर्थन किया।

 

राष्ट्रपति ने कहा कि महात्‍मा गांधी ने हमेशा समाज के सबसे कमजोर वर्ग के लोगों को सशक्‍त बनाने के लिए संघर्ष किया। श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि उनके विचारों ने विश्‍व की कई महान हस्तियों को प्रभावित किया, जिन्होंने गांधीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला