मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 19, 2024 4:22 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर आज रांची आ रही हैं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर आज रांची आ रही हैं। रांची पहुंचने के बाद वे सीधे राजभवन जायेंगी जहां रात्रि विश्राम करेंगी। इसके बाद कल सुबह नामकुम स्थित आईसीएआर के शताब्दी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। राष्ट्रपति के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान के निदेशक अभिजीत कर ने बताया कि समारोह तीन चरणों में संपन्न होगा।

कार्यक्रम के तीसरे चरण में राष्ट्रपति संस्थान से जुड़ी तीन पुस्तकों का लोकार्पण करेंगी। आईसीएआर के शताब्दी समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार विशिष्ट अतिथि होंगे जबकि केंद्रीय कृषि मंत्री समेत कई गणमान्य लोग और 8 से 10 हजार किसान भी शामिल होंगे।