मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 3, 2024 9:05 पूर्वाह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु महाराष्ट्र विधान परिषद के शताब्दी वर्ष समारोह में होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज दोपहर मुंबई में महाराष्ट्र विधान परिषद के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होंगी। वह उच्च सदन की आवश्यकता और महत्व पर एक पुस्तक का विमोचन भी करेंगी। राष्ट्रपति ‘बेस्ट मेंबर ऑफ हाउस’ और ‘बेस्ट स्पीच’ पाने वालों को सम्मानित भी करेंगे।

 

इस अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस और अजीत पवार सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहेंगे। इससे पहले, आज सुबह राष्ट्रपति पुणे में सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड यूनिवर्सिटी) के 21वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी।

 

राष्ट्रपति महाराष्ट्र के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। सुश्री मुर्मु ने कल अपने आगमन के तुरंत बाद महालक्ष्मी मंदिर का दौरा किया और महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में श्री वाराना महिला सहकारी समूह के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित किया था।