सितम्बर 11, 2023 9:59 अपराह्न | राष्‍ट्रपति गुजरात

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से दो दिन के गुजरात दौरे पर जाएंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल से दो दिन के गुजरात दौरे पर जाएंगी। वे बुधवार को गांधीनगर में नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन परियोजना का उद्घाटन करेंगी और गुजरात विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगी। उसी दिन राष्ट्रपति मुर्मू केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की आयुष्मान भव पहल का शुभारंभ करेंगी।