मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 25, 2024 8:01 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्र्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर राजधानी रायपुर पहुंची

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्र्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आज राजधानी रायपुर पहुंची। रायपुर पहुंचने के बाद राष्ट्रपति अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स रायपुर के द्वितीय दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं।

 

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दस विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और उपाधि प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान एम्स से पांच सौ चौदह विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, एम्स रायपुर के अध्यक्ष प्रोफेसर जॉर्ज ए. डिसूजा और एम्स के कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अशोक कुमार जिंदल भी उपस्थित थे।

 

समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि देश के सभी नागरिकों तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के लिए भारत सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। पिछले एक दशक में, देशवासियों को यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज प्रदान करने के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं।

 

राष्ट्रपति ने कहा कि सुदूर क्षेत्रों के लोगों के कल्याण के लिए आधुनिकतम प्रौद्योगिकियों का उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे वंचित वर्ग की सेवा के कार्य को प्राथमिकता दें।

 

समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि एम्स रायपुर ने छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पूरे देश में स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि इस संस्थान ने छत्तीसगढ़, ओडिशा और मध्यप्रदेश के लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने का कार्य किया है।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की है। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला