जून 10, 2024 8:08 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु  ने नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ के साथ मुलाकात की

राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु  ने देश की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति के तहत नेपाल को भारत का प्राथमिकता वाला भागीदार बताया है। नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ के साथ अपनी मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु  ने दोनों देशों के बीच अद्वितीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने नेपाल के विभिन्न क्षेत्रों में विकासात्मक पहलों को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा की, जिससे दोनों देशों के लोगों को लाभ हो रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला