जुलाई 12, 2025 12:35 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्‍नी मेलानिया ट्रम्प ने बाढ़ प्रभावित मध्य टेक्सस का दौरा किया

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्‍नी मेलानिया ट्रम्प ने कल बाढ़ प्रभावित मध्य टेक्सस का दौरा किया। उन्‍होंने इस आपदा को अभूतपूर्व बताया। टेक्‍सस में विनाशकारी बाढ़ से 36 बच्चों सहित लगभग 120 लोगों की मृत्‍यु हुई है। 160 से अधिक लोग लापता हैं। राष्ट्रपति ट्रम्प ने शोक संतप्त परिवारों, बचावकर्मियों और तटरक्षक बल से मुलाकात की। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों को सरकार की सहायता का आश्‍वासन दिया।

   

 

राष्ट्रपति ट्रम्प ने केर काउंटी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों, विशेष रूप से ग्वाडालूप नदी के आसपास हवाई सर्वेक्षण किया। इस क्षेत्र में कुछ ही घंटों में 20 फुट से अधिक पानी बढ़ गया था। अधिकारियों ने बताया कि लापता लोगों की तलाश में 12 हजार से अधिक स्वयंसेवक प्रतिदिन 10 घंटे काम कर रहे हैं।