मई 13, 2026 9:59 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन पहुंचे

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप,  चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ  महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पेइचिंग, चीन पहुंच गए हैं । कल से शुरू हो रही दो दिन की वार्ता में, ईरान से युद्ध, ताइवान को अमरीकी हथियारों की बिक्री, व्यापार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और टैरिफ जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद है। दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच बढ़ती आर्थिक और तकनीकी प्रतिद्वंद्विता के बीच ये मुद्दे उठाए जा रहे हैं।

    अमरीकी राष्ट्रपति अपने साथ कई शीर्ष व्यापार और प्रौद्योगिकी अधिकारियों को लेकर गए हैं। यह द्विपक्षीय संबंधों में आर्थिक और तकनीकी मुद्दों के महत्व को रेखांकित करता है। राष्ट्रपति ट्रंप के साथ गए प्रमुख अधिकारियों में एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग, एप्पल के सीईओ टिम कुक, टेस्ला तथा स्पेसएक्स के प्रमुख एलोन मस्क और ब्लैक रॉक के सीईओ लैरी फिंक शामिल हैं। मेटा, वीजा, जेपी मॉर्गन, बोइंग और कारगिल के वरिष्ठ प्रतिनिधि भी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं।

अमरीकी राष्ट्रपति ने अपनी यात्रा से पहले,  आशा व्यक्त की कि इस बैठक से  आने वाले दशकों तक अमेरिका और चीन के बीच मजबूत संबंधों का मार्ग प्रशस्त हो सकता है।

राष्ट्रपति ट्रंप के साथ विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और व्हाइट हाउस के प्रमुख सहयोगी भी गए हैं।

    इस यात्रा पर वैश्विक स्तर पर कड़ी नजर रखी जा रही है, क्योंकि राष्ट्रपति ट्रंप और शी जिनपिंग की यह मुलाकात व्यापार, प्रौद्योगिकी और रणनीतिक प्रभाव को लेकर दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के समय हो रही है। 2017 के बाद राष्ट्रपति ट्रंप की चीन की यह पहली आधिकारिक यात्रा है ।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला