नवम्बर 27, 2025 5:47 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति के एआई-जनित फर्जी वीडियो पर पीआईबी की चेतावनी

 

पत्र सूचना कार्यालय -पीआईबी ने आज बताया है कि पाकिस्तानी सोशल मीडिया के कुछ अकाउंट्स पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का डिजिटल रूप से परिवर्तित वीडियो झूठे दावों के साथ प्रसारित किए जा रहे हैं।

 

पीआईबी की तथ्य-जांच इकाई ने बताया कि ये वीडियो कृत्रिम बुद्धिमत्ता -एआई द्वारा निर्मित हैं और लोगों को गुमराह करने के लिए प्रसारित किए जा रहे हैं।

 

पीआईबी ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रपति ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है और वास्तविक वीडियो का लिंक भी साझा किया है। सरकार ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे किसी भी संदिग्ध दावे की हमेशा पुष्टि करें और ऐसी सामग्री की तुरंत 918799711259 पर रिपोर्ट करें, या factcheck@pib.gov.in पर ईमेल करें।