सितम्बर 29, 2023 8:42 अपराह्न | राष्‍ट्रपति महिला विधेयक

printer

राष्‍ट्रपति की मंजूरी के साथ ही महिला आरक्षण विधेयक अधिनियम बना

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संसद के विशेष सत्र में दोनों सदनों से पारित महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी दे दी है। केन्‍द्र सरकार ने अधिनियम के लिए एक गजट अधिसूचना जारी की है, जिसे नारी शक्ति वंदन अधिनियम भी कहा जा रहा है। राष्‍ट्रपति की मंजूरी के बाद अब ये विधेयक कानून बन गया है।

कानून में लोकसभा और राज्‍य विधानसभाओं तथा दिल्‍ली विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई हैं। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए मौजूद कोटे के अन्‍दर इन जातियों की महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण भी दिया गया है।