उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा है कि राष्ट्रपति का पद सर्वोच्च संवैधानिक पद है और इसे सदैव गरिमा, प्रोटोकॉल और सम्मान दिया जाना चाहिए। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि कल पश्चिम बंगाल में, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के लिए पद के अनुरूप व्यवस्था में चूक दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पद की मर्यादा सदैव बनाए रखनी चाहिए और देश के सर्वोच्च पद के प्रति उचित सम्मान की भावना बनी रहनी चाहिए।
News On AIR | मार्च 8, 2026 7:16 पूर्वाह्न
राष्ट्रपति का पद सर्वोच्च संवैधानिक पद, इसे सदैव गरिमा, प्रोटोकॉल और सम्मान दिया जाना चाहिए