अप्रैल 10, 2024 12:14 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हुई बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हुई बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति मुर्मू ने इस खबर को दुखद बताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री मोदी ने आश्वासन दिया कि स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हर संभव मदद करने में लगा है।