राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने दिपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएँ दी हैं। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि दिपावली भारत के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है और इसे बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है।
राष्ट्रपति ने कहा कि यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आनंद का यह त्योहार आत्म-चिंतन और आत्म-सुधार का अवसर है और यह आपसी स्नेह और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने सभी से दिपावली को सुरक्षित, ज़िम्मेदारीपूर्वक और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाने का आग्रह किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने अपने संदेश में कहा कि दिपावली बुराई पर अच्छाई और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का उत्सव है। उन्होंने देवी लक्ष्मी से सभी के लिए शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।