फ़रवरी 3, 2025 3:58 अपराह्न

printer

राष्टीय खेलों में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी

38वें राष्टीय खेलों में देशभर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। पदक तालिक में सर्विसेज 17 स्वर्ण पदक के साथ शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। महाराष्ट्र 15 स्वर्ण व 23 रजत पदक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है, जबकि 15 स्वर्ण और 9 रजत पदक के साथ कर्नाटक तीसरे स्थान है। वहीं उत्तराखंड एक स्वर्ण, सात रजत और आठ कांस्य समेत कुल 16 पदक जीतकर 19वें पायेदान पर है।

 

अल्मोड़ा में हुई योगासन प्रतियोगिता में आर्टिस्टिक योगासन युगल महिला वर्ग के फाइनल में हरियाणा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। जबकि, उत्तर प्रदेश को रजत तथा राजस्थान को कांस्य पदक हासिल हुआ। पुरुष वर्ग के फाइनल में छत्तीसगढ़ ने स्वर्ण और उत्तराखंड ने रजत पदक जीता। इस मुकाबले में राजस्थान को कांस्य पदक मिला।

वहीं रुद्रपुर के मनोज सरकार स्टेडियम में हुई महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता में केरल ने तमिलनाडु को हराकर स्वर्ण पदक पर जीता, जबकी तमिलनाडु टीम को रजत पदक मिला। कांस्य पदक के लिए राजस्थान और चंडीगढ़ के बीच हुए मुकाबले में राजस्थान की टीम ने चंडीगढ़ को हरा कर कांस्य पदक पर कब्जा किया। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला