मॉरीशस के विदेश मामलों, क्षेत्रीय एकीकरण और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंत्री धनंजय रामफुल रायसीना संवाद 2026 में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में उनका स्वागत करते हुए कहा कि भारत और मॉरीशस संस्कृति और विरासत तथा मजबूत जन-संबंधों पर आधारित एक स्थायी साझेदारी साझा करते हैं।
News On AIR | मार्च 5, 2026 2:11 अपराह्न
रायसीना संवाद में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचे मॉरीशस के विदेश मामलों, क्षेत्रीय एकीकरण और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंत्री