रायसीना डॉयलाग 2026 के 11वें संस्करण में भाग लेने के लिए श्रीलंका के विदेश मामलों, विदेश रोजगार और पर्यटन मंत्री विजिथा हेरथ आज नई दिल्ली पहुंचे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत और श्रीलंका घनिष्ठ और बहुआयामी साझेदारी साझा करते हैं, जो आपसी संबंधों पर गहराई से आधारित है।
News On AIR | मार्च 5, 2026 1:26 अपराह्न
रायसीना डॉयलाग में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचे श्रीलंका के विदेश मामलों, विदेश रोजगार और पर्यटन मंत्री विजिथा हेरथ