जुलाई 10, 2024 7:42 अपराह्न

printer

रायपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आज दो महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई

छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आज दो महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पहली बैठक वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की हुई, जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। वहीं, दूसरी बैठक रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के नेताओं की हुई, जिसमें उपचुनाव को लेकर चर्चा की गई।  

 

इससे पहले, कल मंगलवार को रायपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इस बैठक में विधानसभा सत्र के दौरान उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा की गई।

 

साथ ही बलौदाबाजार घटना को लेकर चौबीस जुलाई को विधानसभा का घेराव करने का फैसला किया गया। बैठक में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सांसद ज्योत्सना महंत और फूलोदेवी नेताम के साथ ही पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।