रायपुर स्थित केन्द्रीय जेल के बाहर आज हुई गोलीबारी की घटना में एक युवक घायल हो गया है। घायल युवक को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते यह वारदात हुई है। इस गोलीकांड का आरोपी मौके से फरार हो गया है। यह घटना गंज थाना क्षेत्र की है।