जुलाई 3, 2024 8:56 अपराह्न

printer

रायपुर संभाग के 5 जिलों के 850 यात्री अयोध्याधाम के लिए रवाना

श्री रामलला दर्शन योजना के तहत आज छत्तीसगढ़ में रायपुर संभाग के 5 जिलों के 850 यात्री रायपुर रेलवे स्टेशन से अयोध्याधाम के लिए रवाना हुए। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक पुरन्दर मिश्रा और अनुज शर्मा ने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दीं। यह यात्री काशी विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे।