अप्रैल 28, 2024 8:05 अपराह्न

printer

रायपुर रेलमंडल के पहले गति शक्ति कार्गो टर्मिनल का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने किया

देश में अधोसंरचना को बढ़ावा देने के लिए रेलवे ने गति शक्ति कार्गो टर्मिनल की शुरुआत की है। छत्तीसगढ़ में रायपुर रेलमंडल के पहले गति शक्ति कार्गो टर्मिनल का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने किया। इस अवसर पर रायपुर रेलमंडल से पहला कार्गो खड़गपुर के लिए रवाना किया गया, जिसमें किलिंकर लोड किया गया था। इस कार्गो टर्मिनल के शुरू होने से माल लदान और राजस्व में वृद्धि होगी। इसके साथ ही रायपुर रेलमंडल को लोडिंग-अनलोडिंग के लिए एक नया केंद्र मिल गया है, जहां से अन्य ग्राहक  भी अपना सामान भेज सकेंगे। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला