अक्टूबर 15, 2024 7:31 अपराह्न

printer

रायपुर में 16 से 20 अक्टूबर तक 27वां अखिल भारतीय वन खेलकूद महोत्सव का आयोजित

छत्तीसगढ़ की  राजधानी रायपुर में सोलह से बीस अक्टूबर तक सत्ताईसवां अखिल भारतीय वन खेलकूद महोत्सव आयोजित किया जाएगा। प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख व्ही. श्रीनिवास राव ने आज रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में बताया कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वन मंत्री केदार कश्यप की उपस्थिति में कल शाम कोटा स्थित स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में उद्घाटन समारोह होगा। इस प्रतियोगिता में देश के 29 राज्यों, 10 केंद्रशासित प्रदेशों और केन्द्र सरकार की विभिन्न वानिकी संस्थाओं तथा केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के कुल 2916 प्रतिभागी भाग लेंगे। इनमें 585 महिलाएं भी शामिल हैं।
 
 
उद्घाटन समारोह में भारतीय टी-ट्वेंटी टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता के तहत रायपुर के सोलह स्थानों पर तीन सौ विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का समापन बीस अक्टूबर को कोटा स्थित स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में होगा। राज्यपाल रमेन डेका समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
 
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में वन मंत्री केदार कश्यप और वन विभाग के अधिकारियों ने मुलाकात कर उन्हें वन खेलकूद महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। 

 
 
 
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला