मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 28, 2024 8:36 अपराह्न

printer

रायपुर में यूनिफाईड कमाण्ड की बैठक आयोजित की गई

आज रायपुर में केन्द्रीय गृह मंत्रालय और राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में यूनिफाईड कमाण्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में माओवादी गतिविधियों में निरन्तर कमी आ रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में केन्द्रीय सुरक्षा बलों और छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा बेहतर तालमेल के साथ माओवादियों के विरूद्ध सफलतापूर्वक चलाये जा रहे संयुक्त अभियान के कारण यह संभव हो पा रहा है। माओवादियों के विरूद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के साथ ही शासन की योजना ‘‘नियद नेल्लानार‘‘ के तहत विकास कार्यों में भी तेजी लाई जा रही है।

 

बैठक में माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में तैनात केन्द्रीय और राज्य के सुरक्षा बलों के जवानों की समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई। छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती राज्यों – महाराष्ट्र, तेलंगाना, आन्ध्रप्रदेश और उड़ीसा के साथ बेहतर समन्वय, सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त कार्यवाही और सम्पर्क मार्गों पर सुरक्षा बलों द्वारा निगरानी के निर्देश दिए गए। इसके अलावा सीमावर्ती राज्यों के साथ सूचनाओं को साझा किये जाने पर भी जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, पुल-पुलियों और अन्य शासकीय निर्माण कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

बैठक में उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा के अलावा केन्द्रीय गृह मंत्रालय तथा राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।