जुलाई 3, 2024 8:58 अपराह्न

printer

रायपुर में तम्बाकू नियंत्रण के लिए राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तम्बाकू नियंत्रण के लिए राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यशाला में तम्बाकू के पैकेट में चेतावनी होने के बावजूद लोगों द्वारा तम्बाकू का सेवन किए जाने पर चिंता व्यक्त की गई। कार्यशाला में कोटपा कानून सहित धूम्रपान मुक्त नीतियों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस कार्यक्रम में आबकारी, श्रम और परिवहन विभाग के राज्य तथा जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।