छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में स्थित कोयला कारोबारी के ऑफिस के पास आज दिनदहाड़े अज्ञात नकाबपोशों ने गोलीबारी की। बताया जाता है कि मोटरसाइकिल सवार आरोपियों ने कंपनी कार्यालय के बाहर खड़ी कार को निशाना बनाकर गोली चलाई और भाग निकले। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों की पतासाजी शुरू करने के साथ ही शहर में नाकेबंदी भी की है।
Site Admin | जुलाई 13, 2024 7:52 अपराह्न
रायपुर में आज दिनदहाड़े अज्ञात नकाबपोशों ने गोलीबारी की