रायपुर पुलिस ने मेडिकल रिप्रजेंटेटिव फ्रेन्चायजी खुलवाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले दो अंतर्राज्यीय आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया पर विज्ञापन देकर लोगों को अपना शिकार बनाते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से पच्चीस हजार रूपये नगद और दो मोबाईल फोन जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने एक व्यक्ति से साढ़े चौदह लाख रूपए की ठगी की थी और उनके खिलाफ दिल्ली और झारखंड में भी मामला दर्ज है। वहीं, एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
वहीं, सक्ती जिले की बाराद्वार पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ो रूपए की ऑनलाइन ठगी करने वाले एक अंतर्राज्यीय आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया है। वहीं, अन्य आरोपी फरार हैं जिसकी तलाश की जा रही है।
Site Admin | जुलाई 14, 2024 8:32 अपराह्न
रायपुर पुलिस ने मेडिकल रिप्रजेंटेटिव फ्रेन्चायजी खुलवाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले दो अंतर्राज्यीय आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है