रायपुर नगर दक्षिण उप चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन था। आज कुल बाईस उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। इसे मिलाकर आज अंतिम दिन तक छियालीस उम्मीदवारों ने संतावन नामांकन दाखिल किए हैं। नामांकन पत्रों की जांच अट्ठाईस अक्टूबर को की जाएगी। उम्मीदवार तीस अक्टूबर तक अपना नामाकंन वापस ले सकेंगे।
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने सुनील सोनी को और कांग्रेस ने आकाश शर्मा को इस उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुनील सोनी आज एक रैली के साथ भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर से कलेक्टोरेट पहुंचे और अपना नामांकन दाखिल किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उपमुख्यमंत्री अरूण साव और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी उपस्थित थे।