छत्तीसगढ़ : रायपुर दक्षिण विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के तहत भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी के पक्ष में सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित मंत्री टंक राम वर्मा, लखन लाल देवांगन, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, और राजेश मूणत ने कल रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क किया। इस दौरान रोड-शो का आयोजन भी किया गया।
दूसरी ओर, कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के पक्ष में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत सहित कांग्रेस के कई नेताओं ने जनसंपर्क किया। नौ और दस नवंबर को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे। गौरतलब है कि इस उपचुनाव के लिए तेरह नवंबर को मतदान होगा।