अक्टूबर 14, 2024 8:22 अपराह्न

printer

रायपुर के तेलीबांधा इलाके में हुए एक गोलीकांड के मुख्य आरोपी झारखंड के अमन साहू को पुलिस ने रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया

रायपुर के तेलीबांधा इलाके में हुए एक गोलीकांड के मुख्य आरोपी झारखंड के अमन साहू को पुलिस ने आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया, जहां से उसे उन्नीस अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इससे पहले, पुलिस कल रात अमन साहू को झारखंड के चाईबासा जेल से राजधानी रायपुर लेकर आई थी।

 

गौरतलब है कि अमन साहू पर रायपुर में दो मामले दर्ज हैं। इनमें बीते अप्रैल महीने में तेलीबांधा इलाके में रोड निर्माण ठेका फर्म के संचालकों पर असफल हमले का भी मामला शामिल हैं। इस गोलीकांड के मामले से         संबंधित दस से अधिक आरोपी पहले से ही जेल में हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला