छत्तीसगढ़ में रायपुर जिले के उरला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में दो नवजात शिशुओं की मौत के मामले में तीन सदस्यीय डॉक्टरों के जांच दल ने अपनी रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश चौधरी को सौंप दी है। डॉक्टर चौधरी ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि एक नवजात शिशु की मौत तीस जून को और दूसरे की मौत एक जुलाई को हुई थी। प्रथम दृष्टया जांच रिपोर्ट में डॉक्टर और नर्स की लापरवाही प्रतीत हो रही है। इस जांच रिपोर्ट को शासन को भेज दिया गया है।
Site Admin | जुलाई 3, 2024 9:04 अपराह्न
रायपुरः दो नवजात शिशुओं की मौत के मामले की रिपोर्ट जांच दल ने अपनी रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपी