रायगढ़ के नगर निगम ऑडिटोरियम में ’उत्कर्ष-भविष्य का निर्माण’ कार्यक्रम और प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि विद्यार्थियों में कौशल का विकास होगा, तो उन्हें कामयाबी जरूर मिलेगी। इसलिए अपनी काबिलियत बढ़ाने के लिए पढ़ें।
इस अवसर पर कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने भी बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने बच्चों से अपने समय का सदुपयोग करने और देश के भविष्य में अपना योगदान देने पर बल दिया। कार्यक्रम मेंं पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव सहित अन्य नागरिक उपस्थित थे।