छत्तीसगढ़ में रायगढ़ पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से सट्टा-पट्टी के साथ बारह लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब 13.5 लाख रूपये नगद बरामद किए गए हैं। शहर के कई क्षेत्रों में सट्टा-पट्टी लिखने की सूचना मिलने पर रायगढ़ पुलिस ने टीम बनाकर अलग-अलग स्थानों पर छापा मारा। इस दौरान बारह लोगों को सट्टा-पट्टी लिखते गिरफ्तार किया गया। उनके पास से पंद्रह नग मोबाइल, एक लैपटॉप और एक टैबलेट भी बरामद किए गए हैं।
Site Admin | अप्रैल 28, 2024 8:09 अपराह्न
रायगढ़ पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से सट्टा-पट्टी के साथ बारह लोगों को गिरफ्तार किया