रामनवमी के दिन 17 अप्रैल को दोपहर 12:16 मिनट पर सूर्य की किरणें रामलला के ललाट पर 5 मिनट के लिए पड़ेंगी और उनका तिलक करेंगी। इसके लिए वैज्ञानिक लगातार अभ्यास कर रहे हैं। यह जानकारी श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने दी। वह श्री राम जन्मोत्सव की व्यवस्था की निगरानी करने अयोध्या पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि राममंदिर निर्माण से जुड़े सम्पूर्ण कार्य दिसम्बर 2024 तक पूरे हो जाएंगे।
Site Admin | अप्रैल 15, 2024 6:53 अपराह्न